दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ईश्वर बागड़ी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल कुमार बोहत के निवास स्थान, गांव मामुरपुर व राजीव काॅलोनी, नरेला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के विषय में विचार विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य कार्यकर्ता ईश्वर सिंह, राजपाल ठेकेदार, सुखबीर खत्री, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, संत राम, रमेश चंद्र, अशोक मंडल, राजेश, सुरेश, अमित आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।