congress candidate list: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने 54 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा को चांदनी चौक विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची।
सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
आप सब पूरी मेहनत के साथ दिल्ली मे काँग्रेस का परचम लहराएंगे ऐसी हम कामना करते हैं।आइए मिलकर बनाएं कांग्रेस वाली दिल्ली। pic.twitter.com/TXeRMZLaXt
— Delhi Congress (@INCDelhi) January 18, 2020
आज ही कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को भी मिला टिकट
द्वारका से AAP से आज ही कांग्रेस में गए आदर्श शास्त्री को पार्टी ने टिकट देने का अप्रत्याशित फैसला लिया है. कांग्रेस ने बल्लीमारान से हारून यूसुफ, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, सीलमपुर से चौधरी मतीन अहमद को टिकट दिया है.