दिल्ली के कैर डिपो में मार्शलों के साथ हुई मारपीट

दिल्ली के कैर डिपो में मार्शलों के साथ हुई मारपीट

Clashes with marshals in Delhi's Kair depot

नई दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के कैर डिपो में महिला मार्शल और दूसरे सिविल डिफेंस के मार्शलों के साथ डिपो के कर्मचारियों द्वारा लड़ाई और महिला मार्शलों के साथ दुर्व्यवहार और पिटाई का मामला सामने आया है।

महिला मार्शलों का कहना है कि कैर डिपो में पुरूष मार्शल जो सवारियों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गए है बस के ड्राइबर उन्हें अपनी बस में नहीं चढ़ने देते सिर्फ महिला मार्शलों को ही अपनी बस में डियूटी पर रखते है। और महिला मार्शलों के साथ दुर्व्यवहार करते है। इससे परेशान होकर महिला मार्शलों ने डिपो अधिकारी को शिकायत की तो मामला मारपीट तक पहुंच गया। डिपो के कर्मचारियों ने मार्शलों को पिटा। जिसमें कई मार्शलों को चोटें आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *