सिविल लाइन जोन चेयरमैन नवीन त्यागी ने गांधी विहार में लगाया जनता दरबार

सिविल लाइन जोन चेयरमैन नवीन त्यागी ने गांधी विहार में लगाया जनता दरबार

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन चेयरमैन एवं धीरपुर वार्ड से निगम पार्षद नवीन त्यागी ने गांधी विहार में जनता दरबार लगाया। इस मौके पर सिविल जोन के डीसी सतनाम सिंह एवं अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

गांधी विहार की जनता ने जोन चेयरमैन नवीन त्यागी एवं डीसी सतनाम सिंह के सामने अपनी समस्या को बताया। वहीं, निगम पार्षद नवीन त्यागी ने बताया की धीरपुर वार्ड में लोगों की परेशानी को देखते हुए वार्ड के हर इलाके में जनता के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए ही जनता दरबार लगाना शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि इस जनता दरबार में निगम अधिकारी भी मौजूद रहते हैं और लोगों की समस्या के समाधान के लिए तुरंत अधिकारी को कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी विहार के लोगों की सबसे अधिक परेशानी स्ट्रीट लाइटों और साफ-सफाई को लेकर सामने आई है। जिसका जल्द से जल्द समाधान के लिए अधिकारी को कहा गया है।