नई दिल्ली, सत्यकेतन डिजिटल। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली गुरूग्राम के सभी रास्तों पर जाम। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।
