CAA Protest : मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली के जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

CAA Protest : मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली के जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी

CAA Protest
CAA Protest

सत्यकेतन समाचार: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध (Protest) में दिल्ली के जाफराबाद में महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास में जहां पर धरना चल रहा है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उधर, जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शन की वजह से यहां पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। मेट्रो ट्रेन यहां पर नहीं रुक रही हैं।

CAA Delhi Protest LIVE Updates: 

जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रदर्शन की वजह से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। यहां पर एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। मेट्रो ट्रेन यहां पर नहीं रुक रही हैं।

धरने पर बैठी महिलाओं को रविवार सुबह जाफराबाद रोड से लेकर राजघाट तक पैदल मार्च निकालना हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से मार्च निकालने की अनुमति नहीं है।

महिलाओं ने बताया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है, साथ ही मार्च निकालने का आह्वान किया हुआ है।

शनिवार रात में ही जाफराबाद रोड पर अर्द्धसैनिक बल के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसमें महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल रही। रोड पर पुलिस तैनात होते ही जाफराबाद का माहौल बदल गया।

देर रात रोड कर दिया था जाम

शनिवार रात साढ़े दस बजे धरने पर बैठी महिलाएं जाफराबाद मुख्य सड़क पर उतर आई, उन्होंने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे जमा होकर रोड को जाम कर दिया। बात नहीं मानने पर पुलिस ने जाफराबाद स्थित मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना शमीम अहमद को भी बुलाया कि वह लोगों से अपील करें कि कानून को हाथ मे न लें और सड़क खाली करें। लेकिन महिलाओं ने मौलाना की बात नहीं मानी। आधे घंटे तक महिलाओ ने रोड बंद रखा, इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें खदेड़ा। रोड जाम होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं। रोड जाम करने में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर युवतियां तक शामिल रही। उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लिया हुआ था।

पैदल मार्च निकालने पर अड़ी महिलाएं

महिलाओ ने कहा कि वह रविवार को हर हाल में पैदल मार्च निकालेंगी। महिलाओं ने बताया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है, साथ ही मार्च निकालने का आह्वान किया हुआ है। दिल्ली में जहां जहां सीएए के विरोध में धरने चल रहे हैं, वह सभी जगह गए थे और अपील की थी राजघाट के पैदल मार्च में शामिल होने की।

बता दे यमुनापार में शास्त्री पार्क, कर्दमपुरी, श्रीराम कॉलोनी, सुंदर नगरी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, नूर के इलाही, जाफराबाद में डेढ़ माह से सीएए के विरोध में धरना चल रहा है। इन धरना स्थलों पर बैठी महिलाएं रविवार को जंतर मंतर तक मार्च निकालेंगी, इन्हें रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती होगी। दिसंबर 2019 में जाफराबाद और सीलमपुर में सीएए को लेकर हिसंक प्रदर्शन हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *