नई दिल्ली, सत्यकेतन डिजिटल। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के सभी 1731 कोलोनियों को अधिकृत किए जाने पर जिला केशवपुरम के आदर्शनगर केवल पार्क रामलीला ग्राउंड से युवा मोर्चा द्वारा जोरदार बाईक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के सयोंजक रहे गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस तरह की रैली हम अपने जिला में विभिन्न जगहों पर करने वाले है। उन्होंने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया था जिसका मैंने पुरी ज़िम्मेदारी से कार्य करके अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया है।
जिला केशवपुरम की सभी विधानसभाओं में 22 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली विशाल रैली के समर्थन में युवा मोर्चा की बाइक एवं स्कूटर रैली निकाली जाएंगी। 22 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए विधानसभा में बाइक रैली करके लोगों से आह्वान किया गया।
इस अवसर पर रैली को सफल बनाने के लिए रैली में शामिल होने पहुंचे दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजकुमार भाटिया, जिला केशवपुरम जिला अध्यक्ष रोशन कंसल, निगम पार्षद गरिमा गुप्ता, पूर्व निगम पार्षद नीलम बुद्धिराजा, धीरपुर मंडल अध्यक्ष सुमित यादव, अश्वनी आहूजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष टीना आहूजा, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के सयोंजक गोपाल मिश्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का तहे-दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, इतनी ठण्ड में सभी लोग आए और कार्यक्रम को सफल बनाया।