
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) किसान मोर्चा (Kisan Morcha) और मायनॉरिटी मोर्चा (Minority Morcha) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation’s) का 13 हजार करोड़ रुपये के बकाया फंड की मांग को लेकर दिल्ली सरकार (Delhi Govt) के मंत्री इमरान हुसैन (Minister Imran Hussain) के सरकारी आवास के बाहर किया है.

विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा दिल्ली की महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और मायनॉरिटी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारी अपने-अपने हाथों में दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे से लिखीं तख्तियां लिए हुए थे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके सरकार के मंत्रियों के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे.

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पिछले 5 दिन से 13 हजार करोड़ की मांग कर रहे निगम के नेताओं से मुलाकात की. दिल्ली सरकार खुद काम करती नहीं और जो काम करता है उसे उसके हक का पैसा न देकर कमजोर कर रही है.