कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल से खास बातचीत

कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल से खास बातचीत

Dr. Anil Goyal from Krishna Nagar

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत कृष्णा नगर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल से खास बातचीत:

प्रश्न 1: भाजपा दिल्ली चुनाव किन मुद्दों के आधार पर लड़ रही है?
उत्तर 1. राष्ट्रीय व लोकल मुद्दे। हम जनता के सामने केजरीवाल सरकार के झूठों की सच्चाई ला रहे हैं।

प्रश्न 2: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को बहुत कुछ फ्री दिया है? भाजपा क्या करेगी?
उत्तर 2. केजरीवाल सरकार बिजली पर धोखा दे रही है और पीने के लिए गंदा पानी। हम इन दोनों मुद्दों पर काम करेंगे।

प्रश्न 3: केजरीवाल सरकार का दावा है कि उसने जनता से किये सभी वादे पूरे किए? आप क्या कहेंगे?
उत्तर 3 : आप ने पहले भी 70 वादे किए थे। उसमे से कितने पूरे हुए और कितने समय बाद हुए। जिन्हें पूरा करने की बात की जा रही है, उनकी जमीनी हकीकत देख लीजिए।

प्रश्न 4: आपकी लड़ाई आम आदमी पार्टी से है या कांग्रेस के साथ?
उत्तर 4: इन दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ छलावा किया है। इसलिए हमारी लड़ाई दोनों ही पार्टियों से है।

प्रश्न 5. कृष्णा नगर में जनता के क्या मुद्दे हैं?
उत्तर 5: यहां 5 साल में हालात और ज़्यादा खराब हुए हैं। क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में टूटी हुई हैं। सीवर लाइन खराब है। पीने के लिए साफ पानी तक नहीं है। नेता जी से मिलना संभव नहीं है। इन सभी समस्याओं का समाधान करेंगे हम।

प्रश्न 6: जनता कृष्णा नगर या दिल्ली में भाजपा को वोट क्यों देगी?
उत्तर 11: कृष्णा नगर और दिल्ली वाले बेहतर विकास के लिए भाजपा को वोट देंगे। जब केंद्र, दिल्ली और एमसीडी, तीनो में भाजपा सरकार होगी तो विकास तो बेहतर होगा ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *