PUBG गेम पर विवाहिता को फंसाया, वलसाड में युवकों ने किया दुष्कर्म

PUBG गेम पर विवाहिता को फंसाया, वलसाड में युवकों ने किया दुष्कर्म

वलसाड। दक्षिण गुजरात के वलसाड के एक युवक का PUBG गेम की वजह से मध्य प्रदेश की भोपाल निवासी एक विवाहित महिला से परिचय हुआ और बाद में उसे पहले मुंबई बुलाया और दुष्कर्म किया| बाद में वलसाड बुलाकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ भोपाल की विवाहिता के साथ सामिक दुष्कर्म किया| मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक वलसाड में रहनेवाले एक युवक और भोपाल निवासी विवाहित महिला PUBG गेम खेलते खेलते बातचीत शुरू हुई। बाद में युवक ने विवाहित को नौकरी की लालच देकर मुंबई बुलाया। युवक पर भरोसा कर मुंबई पहुंची विवाहिता के साथ एक होटल में दुष्कर्म किया गया। वलसाड के युवक ने घटना अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली। बाद में रिकार्डिंग दिखाकर युवक विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने विवाहिता को वलसाड बुलाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का भी युवक ने अपने मोबाइल वीडियो में बनाया। दूसरी ओर भोपाल में विवाहिता के पति ने पत्नी की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवा दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर विवाहिता के वलसाड में होने का पता चला| वलसाड से मिली ने पुलिस को आपबीती सुना दी| दुष्कर्म पीड़ित विवाहित महिला गर्भवती है। विवाहिता ने मुंबई में तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *