
Atlas साइकिल कंपनी के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच में कमरे का दरवाजा खुला होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला। बताया गया कि संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या की। हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
57 वर्षीय नताशा कपूर का सुसाइड नोट बरामद हुआ
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 57 वर्षीय नताशा कपूर का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल भेजा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में Atlas साइकिल कंपनी की मालकिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पंखे से लटका मिला नताशा कपूर का शव
मंगलवार दोपहर जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया, तो परिवार के सदस्य उनको ढूढ़ने लगे। संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया, तो नताशा कपूर ने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद नताशा कपूर का शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका मिला। परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा कपूर के शव को फंदे से नीचे उतारा।
Chhattisgarh: हाथ पैर बांध पति-पत्नी को जिंदा जलाया
इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।
दिल्ली में बढ़ रहीं खुदकुशी की घटनाएं
पिछले कुछ समय से दिल्ली में खुदकुशी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले इसी महीने के पहले हफ्ते में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्स के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दिल्ली पुलिस को शख्स का शव बुराड़ी इलाके में पंखे से लटका मिला था।
पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई थी और शव को फंदे से नीचे उतारा था। दिल्ली पुलिस ने जब कमरे को खंगालना शुरू किया, तो उसकी नजर दीवारों पर गई। दीवार पर लिखा हुआ था कि ‘जीवन का अंतिम लक्ष्य मृत्यु है।’ इसके अलावा दीवार पर यह भी लिखा मिला था- जो लोग इज्जत नहीं देते हैं। उनके साथ खड़े होने की बजाय अकेले रहना ज्यादा अच्छा है।