Arjun Reddy: करण जौहर की फ़िल्म में करेंगे हिंदी डेब्यू

Arjun Reddy: करण जौहर की फ़िल्म में करेंगे हिंदी डेब्यू

Arjun Reddy
Arjun Reddy

Arjun Reddy की रीमेक साल 2019 की कबीर सिंह भूले नहीं होंगे। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी सफलता और 2019 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म। कबीर सिंह का नाम लेते ही याद आती है अर्जुन रेड्डी की, जिसका कबीर सिंह आधिकारिक रीमेक थी। संदीप वंगा रेड्डी ने दोनों फ़िल्मों का निर्देशन किया। अब Arjun Reddy के हीरो विजय देवरकोंडा हिंदी दर्शकों के बीच सीधे अपने मौजूदगी दर्ज़ करवाने जा रहे हैं।

इस फ़िल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फ़िल्म का निर्माण हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में किया जाएगा। हिंदी बेल्ट में करण जौहर और अपूर्व मेहता इस फ़िल्म को दर्शकों के बीच लेकर जाएंगे। फ़िल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा होगा, जिसे हिंदी दर्शकों के बीच भी लोकप्रियता मिले। यह एक एक्शन प्रधान फ़िल्म होगी, जिसमें राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फ़िल्म के निर्माताओं में पुरी जगन्नाथ, करण जौहर, अपूर्व मेहता और चार्मी कौर शामिल हैं।

करण जौहर ने तेलुगु फ़िल्म बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न को भी हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया था।

बता दें कि करण जौहर ने तेलुगु फ़िल्म बाहुबली- द बिगिनिंग और बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न को भी हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया था। ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थीं और कामयाबी का नया इतिहास लिखा था। बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न के हिंदी वर्ज़न ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 500 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़े Mumbai :एक्ट्रेस Shabana Azmi की कार ट्रक से टकराई

विजय देवरकोंडा की अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त कमाई की थी। इसकी सफलता को देखते हुए कई दूसरी भाषाओं में इसे रीमेक किया गया। हिंदी में कबीर सिंह के नाम से बनायी गयी, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी सफलता साबित हुई। कबीर सिंह ने 278 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया था, जो 2019 में दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *