झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद अमित शाह का ट्वीट, जानिए क्या कहा

झारखंड विधानसभा चुनाव में हार के बाद अमित शाह का ट्वीट, जानिए क्या कहा

सत्यकेतन समाचार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणामों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, “हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”

झारखंड विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस और राजद घटक दलों वाले इस गठबंधन को 81 में से 47 सीटें (घोषित और रुझान) मिली है। गठबंधन ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और झामुमो सबसे बड़ी पार्टी होगी। वहीं, राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने वाली सत्तारुढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वह 13 सीटों के नुकसान के साथ सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा के साथी दल जदयू और लोजपा ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

वहीं जमशेदपुर ईस्ट सीट से लगातार पांच बार चुनाव जीतने वाले सीएम रघुबर दास अपनी पार्टी के ही बागी नेता सरयू राय के हाथों हारते नजर आ रहे हैं। शाह छह बजे तक की गणना के अनुसार, वह यहां सरयू राय से 10 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां उनकी हार साफ दिख रही है। हालांकि मतगणना के आखिरी राउंड तक अभी परिणाम का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *