टीम इंडिया के क्रिकेटर से शादी करेंगी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी

टीम इंडिया के क्रिकेटर से शादी करेंगी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी

Actress Anushka Shetty to marry Team India's cricketer

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्म ‘बाहुबली’ से पूरे देश में मशहूर हो चुकीं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चा है। बताया जाता है कि बाहुबली फेम देवसेना एक क्रिकेटर को दिल दे बैठी हैं।

दोनों इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अनुष्का शेट्टी के अफेयर में सबसे बड़ी बात यह है कि इंडियन क्रिकेट टीम के जिस प्लेयर पर उनका दिल आया है वह साउथ इंडिया का नहीं है।

अनुष्का शेट्टी एक उत्तर भारत से आने वाले क्रिकेटर के साथ घर बसाने की सोच रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह प्रभास को डेट कर रही हैं और दोनों शादी भी करने वाले हैं। साहो के प्रचार-प्रसार के दौरान प्रभास ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में साफ कर दिया था कि उनके बीच ऐसी कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *