Vasant Raiji, सत्यकेतन समाचार: देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर वसंत रायजी का आज निधन हो गया। 26 जनवरी को वसंत रायजी ने अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया था। इस मौके पर दिग्गज सचिन तेंदुलकर और स्टीव वॉ ने मुलाकात किया था।
उनके दामाद सुदर्शन ने निधन की जानकारी दी। बताया कि ‘वह (रायजी) वृद्धावस्था के कारण दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर में अपने निवास पर सोते समय 2.20 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्रिकेटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वह 100 साल के थे। वसंत रायजी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
Wishing you a very special 1⃣0⃣0⃣th birthday, Shri Vasant Raiji.
Steve & I had a wonderful time listening to some amazing cricket 🏏 stories about the past.
Thank you for passing on a treasure trove of memories about our beloved sport. pic.twitter.com/4zdoAcf8S3— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 26, 2020
बता दें कि वसंत रायजी ने 1940 के दशक में नौ प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था। इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे, जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बांबे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेला था।