
Rape: जिले के डीसा बस अड्डे पर होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों द्वारा महिला यात्री से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है| इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है| पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद निवासी एक महिला अपने मित्र केसाथ घूणसोल जा रही थी| बीती रात महिला जब डीसा के बस अड्डे पर खड़ी थी, तक होमगार्ड समेत तीन शख्सों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया| महिला और उसके दोस्त से मिली जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई| महिला और उसके दोस्त ने आरोप लगाया कि एक होमगार्ड और कैंटिन वाले शख्स समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया|