Bigg Boss 13 Finale: जब अर्जुन कपूर से भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला, फिनाले से पहले वायरल हुआ Video

Bigg Boss 13 Finale: जब अर्जुन कपूर से भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला, फिनाले से पहले वायरल हुआ Video

bigg boss 13
bigg boss 13

Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला अपने गुस्से के कारण घरवालों से लेकर सलमान खान तक के निशाने पर थे। अब सिद्धार्थ का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

मुख्य बातें :-

  • बिग बॉस 13 के फिनाले को महज एक दिन रह गया है।
  • फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • सिद्धार्थ शुक्ला इस वीडियो में अर्जुन कपूर से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई:  बिग बॉस 13 को एक दिन बाद विनर मिलने वाला है। सीजन 13 में जिस कंटेस्टेंट ने  सबसे ज्यादा फुटेज बटोरी वह हैं- सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ शुक्ला का गुस्सा पूरे सीजन कंटेस्टेंट से लेकर होस्ट सलमान खान के लिए सिरदर्द बना रहा। सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह अर्जुन कपूर से लड़ते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 का है। इस सीजन को अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे हैं। वीडियो में अर्जुन कपूर सिद्धार्थ से कहते हैं कि वह क्लोज अप शॉर्ट के लिए खड़े रहे। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि उनके पैरों में दर्द है।

खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता हैं सिद्धार्थ शुक्ला
खतरों के खिलाड़ी के वीडियो में अर्जुन कपूर का गुस्सा बढ़ जाता है। इसके बाद राघव जुयाल बीच बचाव कर देते हैं। राघव अर्जुन कपूर से कहते हैं कि मैं समझाता हूं। अर्जुन और गुस्सा हो जाते हैं कि- ‘तू क्या समझाएगा।’

अर्जुन थोड़े देर बाद वापस लौट आ जाते हैं। वह बताते हैं कि ये एक प्रैंक है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर थे। इस सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट थे। सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा मुक्ति मोहन रनर अप थीं।

https://www.instagram.com/tv/B8gfV0NADmH/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *