लक्ष्य मिशन ने किया अपने कॉर कमेटी का विस्तार

लक्ष्य मिशन ने किया अपने कॉर कमेटी का विस्तार

Lakshya Mission

गाजियाबाद। दिशा रिहैबिलिटेशन सेंटर प्रताप विहार में लक्ष्य मिशन के कॉर कमेटी की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें संगठन के विस्तार के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समाज में जरूरतमंद लोगों तक मदद कैसे पहुंचाई जाए इसपर भी विचार किया गया। इस बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसमें संगठन के संरक्षक एवं संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा के कुलपति डॉ. राणा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं परिचय पत्र देकर सम्मानित किया।

  •  डॉ. चंचल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष तो निष्ठा कंसल बनी जिला सचिव गाजियाबाद

डॉ. राणा सिंह ने कहा कि लक्ष्य मिशन में जुड़े सभी पदाधिकारी मेहनती, ईमानदार, समाजसेवी एवं दयालु है। सभी का समाजसेवा के प्रति काफी श्रद्धा है। लक्ष्य मिशन जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। लक्ष्य मिशन का उद्देश्य हर जरूरतमंद को हर सम्भव सहायता पहुंचाना है।

लक्ष्य मिशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया कि हमारा संगठन जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार उपलब्ध करवाना है। हम लोग प्रौढ़ शिक्षा के ऊपर भी काम कर रहे हैं। ये भी हमारा एक लक्ष्य है कि जो महिलाएं एवं लड़कियां जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। उन्हें एक बेहतर कल देने के लिए उनके लिए मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाना भी हमारे संगठन का उद्देश्य है।

हमारी संगठन अपने सेंटर पर गृहणी महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई मुफ्त सिखाने का भी करती है।  बैठक में संरक्षक डॉ. राणा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मनीषा गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंचल गुप्ता एवं जिला सचिव गाजियाबाद एडवोकेट निष्ठा कंसल एवं अन्य कई समाजसेवी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *