Restaurant में एक आदमी ने ऑर्डर ले रही वेक्ट्रेस को पीछे से छुआ और फिर अगले ही पहल वह जमीन पर गिरा हुआ था।

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार : रेस्टोरेंट में महिला वेटर के साथ छेड़छाड़ करने वाले शख्स को ताउम्र के लिए सबक मिल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में लाल टी-शर्ट पहने एक शख्स ने ऑर्डर ले रही वेट्रेस के साथ बतमीज़ी की। जैसे ही उसने महिला को पीछे से छुआ महिला ने बिना समय गंवाए तेजी से उसके कॉलर को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया।
घटना का फुटेज रेडिट पर शेयर किया गया था। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि एमिलिया नाम की महिला छेड़छाड़ करने वाले शख्स को खूब खरी-खोटी सुना रही है। बाद में आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े Malaika Arora का लेटेस्ट फोटोशूट आया सामने
टिप्पणियां
ख़बरों के मुताबिक घटना 30 जून की रात 11 बजे की है। आरोपी रयान चरविंस्की को दो दिनों तक जेल में रखने के बाद उसे छोड़ दिया गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज को चार दिन पहले रेडिट पर पोस्ट किया गया था। जहां इसे अब तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।