दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान, जाने कब है चुनाव और कब आएंगे नतीजे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का हुआ ऐलान, जाने कब है चुनाव और कब आएंगे नतीजे?

sunil arora chief election commissioner of india
sunil arora chief election commissioner of india

सत्यकेतन समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए एक चरण में ही चुनाव होगा। चुनाव आयोक्त ने बताया कि 8 फरवरी को सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 फरवरी को आएगा।

  • यह भी जाने
  1. दिल्ली में 2,689 स्थानों पर कुल 13,750 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे : केंद्रीय चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा।
  2. मतदान प्रक्रिया के चरण में 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 21 जनवरी को नाम वापस लेने के आखिरी तारीख होगी।
  3. 8 फरवरी को होने वाले मतदान में दिल्ली के 1.46 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनेंगे।
  4. 13750 बूथों पर वोटिंग होगी और 2689 जगहों पर मतदान होगा।
  5. 90,000 कमर्चारी चुनाव प्रक्रिया में जुटेंगे और चुनाव खर्च को लेकर सख्त नियमों का पालन किया जाएगा।
  6. वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इन्हें घर से ही वोटिंग की सुविधा मिलेगी।

  • आम आदमी पार्टी।

साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने नया कीर्तिमान रचा था. तब AAP पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 67 सीटों पर कब्जा जमाकर राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया था. वहीं भारतीय जनता पार्टी को महज 3 सीटों पर ही जीत मिली थी. सबसे बुरी गत कांग्रेस की हुई थी, 15 सालों तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *