
MCD Election 2022 : आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर वार्ड से आप कार्यकर्ता प्रीति पुरी ने भाजपा का दामन थामा है। प्रीति पुरी के साथ ही आप के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए है। प्रीति पुरी आम आदमी पार्टी के लिए सालों से कार्य कर रही थी। धीरपुर वार्ड में आप लगातार पार्टी की नीतियों और क्षेत्रीय लोगों के लिए कार्य कर रही थी। विधानसभा के चुनाव में भी प्रीति पुरी ने विधायक पवन शर्मा की जीत के लिए बहुत मेहनत की थी। लेकिन नगर निगम के चुनाव में धीरपुर वार्ड के लिए आप ने अपने सालों से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं में से किसी को टिकट नहीं दी। जिसके चलते वह भाजपा में शामिल हुई हैं।
प्रीति पुरी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने अपने हर कार्यकर्ता को ठगा है। पार्टी ने सिर्फ नोटों से भरे बैग देखें हैं कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत नहीं देखी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे ये कहा कि आपको टिकट इसलिए नहीं मिला क्योंकि आप पंजाबी हैं।
प्रीति पुरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेता विजय गोयल, राजकुमार भाटिया, धीरपुर वार्ड से भाजपा उम्मीदवार नीलम बुद्धिराजा सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा है।