President Of India : राष्ट्रपति की शक्ति, सैलरी और अन्य सुविधाएं क्या होती हैं ?

President Of India : राष्ट्रपति की शक्ति, सैलरी और अन्य सुविधाएं क्या होती हैं ?

President Election, President Of India, President power, President salary, President facilities

देश में राष्ट्रपति (President Of India) पद के लिए मतदान किया जा रहा है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन साफ हो जाएगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। ऐसे में आपके मन बहुत से सवाल घर कर रहे होंगे कि राष्ट्रपति को वेतन

कितना मिलता है और उन्हें क्या-क्या सुविधाएं दी जाती है।

राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति तीनों सशस्त्र बलों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना के सर्वोच्च सेनापति होते हैं। संसद से पास कोई बिल तभी कानून बन सकता है जब राष्ट्रपति उसे मंजूरी दे दें। इसके अलावा संसद का पहला सत्र और हर साल का पहला सत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण से ही शुरू हो सकता है।

राष्ट्रपति को वेतन कितना मिलता है?

देश में सबसे राष्ट्रपति को अधिक वेतन दिया जाता है। 2017 तक राष्ट्रपति को सिर्फ 1.50 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता था जो वरिष्ठ नौकरशाह के वेतन से भी काफी कम था। 2017 में इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति महीने किया गया। राष्ट्रपति के जीवनसाथी को भी हर महीने 30,000 रुपये सेक्रटेरियल असिस्टेंस के तौर पर मिलते हैं।

राष्ट्रपति का आवास

राष्ट्रपति भवन आधिकारिक आवास होता है। इसी में उनका दफ्तर भी होता है। इसके अलावा भारत सरकार हर साल उनके अन्य खर्चों जैसे आवास, स्टाफ, खाने-पीने और अतिथियों की मेजबानी पर करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च करती है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा

राष्ट्रपति को एसपीजी सुरक्षा के अलावा सेना के जवान भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उन्हें एक विशेष घुड़सवार दस्ता 61 कैवेलरी भी मिलता है। भारत के राष्ट्रपति कस्टम-बिल्ट ब्लैक मर्सिडीज बेंज S600 (W221) पुलमैन गार्ड से चलते हैं। वहीं आधिकारियों यात्राओं के लिए उन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लिमोजिन भी मिलती है। राष्ट्रपति को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलती है। उनका इलाज आर्मी रेफेरल एंड रिसर्च सेंटर में किया जाता है। रिटायरमेंट के बाद भी इन्हें इलाज की सुविधा मिलती है।

राष्ट्रपति की रिटायरमेंट के बाद सुविधाएं

राष्ट्रपति को रिटायर होने के बाद पेंशन के रूप में उन्हें हर महीने 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं दिल्ली में लुटियंस जोन में उन्हें हर सुविधाओं से युक्त एक बंगला मिलता है। इसका कोई किराया भी नहीं लिया जाता है। इसके अलावा एक फोन दिया जाता है। इतना ही नहीं ट्रेन और विमान से एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलती है। वहीं 5 निजी कर्मचारी का स्टाफ भी मिलता है।

One thought on “President Of India : राष्ट्रपति की शक्ति, सैलरी और अन्य सुविधाएं क्या होती हैं ?

Comments are closed.