
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। निगमों के बकाये फंड की मांग को लेकर तीनों महापौर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे हैं. तो वहीं भाजपा ने दिल्ली के सभी मंडलों में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार दिया. सभी मंडलों में भाजपाइयों ने उपवास रखकर महापौर के धरने को समर्थन दिया और दिल्ली सरकार से निगमों का बकाया 13 हजार करोड़ रुपये जारी करने की मांग की. सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक सभी स्थानों पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपवास पर बैठे रहे.
आदर्श नगर विधानसभा के धीरपुर वार्ड से निगम पार्षद नवीन त्यागी ने अपने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ उपवास कार्यक्रम रखा. इस दौरान निगम पार्षद नवीन त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर पिछले 12 दिनों से हमारे महापौर सहित निगम के कई नेता धरने पर बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे हैं. फंड की कमी के कारण निगम की हालत खस्ता हो चुकी है. कर्मचारियों को वेतन मिलने में दिक्कतें आ रही हैं.

इस मौके पर राज कुमार भाटिया जिला अध्यक्ष केशवपुरम जिला, नवीन त्यागी निगम पार्षद, जय प्रकाश यादव पूर्व विधायक, नीलम बुद्धिराजा पूर्व निगम पार्षद, उमेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, अनुभव धीर जिला उपाध्यक्ष, रोशन कंसल पूर्व जिलाध्यक्ष, विनोद शर्मा पूर्व जिला कार्यालय मंत्री, उमेश शर्मा, गौरव गुप्ता मंडल महामंत्री, चित्रा नागपाल, विष्णु पाल बंसल, राजेश राणा मंडल उपाध्यक्ष, उषा वर्मा, राहुल, मंडल मंत्री सहित संजय मलिक, विक्रम सोमानी, मनोज बाल्यान, महेश यादव, अमित, कपूर सिंह दाहिया, संजय ठाकुर, ऋषि पाल, विनोद मथेल, सुदेश गहलावत, सुभाष कादयान, सुनील अवस्थी, ओम प्रकाश कौशिक, महेश शर्मा, महेंद्र राठौर, सुनील वर्मा, रामावतार बंसल, अरविंद मलिक, ओम प्रकाश शर्मा, मनजीत प्रजापति सहित समस्त मंडल भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.