दिल्ली के फाइव स्टार होटल में फसेबूक फ्रैंड ने किया रेप

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में फसेबूक फ्रैंड ने किया रेप

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। मुंबई की एक युवती ने दिल्ली के दो ढाबे मालिकों पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। 27 वर्षीय पीड़िता के अनुसार दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के एक फाइव स्टार होटल में उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद रेप के आरोप में एक ढाबे के दो मालिकों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के अनुसार वह 18 और 19 नवंबर को अपने फेसबुक फ्रेंड मिकी मेहता और उसके दोस्त नवीन से मिली थी। तीनों एक साथ कनॉट प्लेस घूमने गए थे। युवती के अनुसार घूमने के बाद जब वह कार से होटल जा रही थी। उस वक्त नवीन ने उसके साथ छेड़खानी की। होटल के बाहर नवीन, मिकी और उस युवती को छोड़कर चला गया।

लड़की ने आरोप लगाया कि होटल के कमरे में मिकी ने उसका बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी ने युवती को आनंद विहार इलाके नें छोड़ा और वहां से वह चला गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर 57 वर्षीय मिकी मेहता और 46 साल के नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मिकी मेहता (फाइल फोटो)

मिकी लाजपत नगर में रहता है जबकि नवीन साकेत में रहता है। दोनों साथ में मिलकर सोनीपत में एक ढाबा चलाते हैं। जबकि पीड़िता एक फ्रीलांस इवेंट मैनेजर है।