फ्रांस के राजदूत ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया, साइट की ऊंचाई घटाने के निगम के प्रयास को सराहा

फ्रांस के राजदूत ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया, साइट की ऊंचाई घटाने के निगम के प्रयास को सराहा

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनाइन ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया और साइट की ऊंचाई घटाने के लिए किए जा रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रदीप खंडेलवाल, वरिष्ठ अधिकारी अरूण कुमार ने उन्हें लैंडफिल साइट के प्रबंधन की बारिकीयों से अवगत कराया।

इमैनुएल लेनाइन ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत में लैंडफिल साइट के प्रबंधन के बारे में जानकारी बढ़ाना और उससे संबंधित चुनौतियों को समझना है। लेनाइन ने लैंडफिल साइट पर प्रवासी पक्षियों की फोटोग्राफी का भी आनंद उठाया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से खंडेलवाल ने फ्रांसीसी मेहमानों को रिसाइकिलिंग से बने उत्पाद उपहारस्वरूप भेट किए।

लेनिन लेनाइन ने कहा है कि वे भारत के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की भावना रखते हैं।