उत्तरी दिल्ली के महापौर, Jai Prakash ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाई दीपावली

उत्तरी दिल्ली के महापौर, Jai Prakash ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाई दीपावली

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। उत्तरी दिल्ली के महापौर, जय प्रकाश ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ महापौर निवास पर दीपावली मनाई। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व पार्षद, अरविंद गर्ग व निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मानित किया।

जय प्रकाश ने कहा की दीपावली विनम्रता और करुणा का त्यौहार है। इस त्यौहार पर हम सब मिल कर एक दूसरे के साथ खुशिया बांटते है। सफाई कर्मचारी निगम परिवार के अहम सदस्य है इसलिए हम ने इस वर्ष दिवाली के त्यौहार को सफाई कर्मचारीयों के साथ मनाने का निश्चय किया।

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी सम्मान के पात्र है क्योंकि जब पूरे देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन था तब सफाई कर्मचारियों ने दिन रात नागरिकों की सेवा की और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया। हम सभी जानते है की निगम के सफाई कर्मचारी सुबह हमारे उठने से पहले ही अपने-अपने कार्यो में लग जाते है। ये वो ही लोग है जिन की वजह से हमें अपनी गलिया और सड़के साफ मिलती है। उन्होंने बताया कि निगम ने सफाई कर्मचारियों का एक माह का वेतन भी जारी कर दिया है, निगम सफाई कर्मचारियों से किए गए एक-एक वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।