राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने किया गांधी जयंती मेले का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने किया गांधी जयंती मेले का आयोजन

East Delhi Municipal Corporation organized Gandhi Jayanti Mela to commemorate the 151st birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा गांधी जयंती मेले-2020 का आयोजन उद्योग सदन, पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, समुदाय सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोमेश गुप्ता, पार्षद इंद्रा झा एवं शशि चांदना, श्याम सुन्दर अग्रवाल, पूर्व उप-महापौर, संजय गोयल भी उपस्थित थे। इनके अलावा अपर आयुक्त, प्रशांत कुमार पांडा, निदेशक, समुदाय सेवा विभाग, आर.के सिंह और अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल जैन ने कहा कि महात्मा गांधी महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि गांधी जी उनके अहिंसक आंदोलन के लिए विश्व भर में जाने जाते है और यह दिवस उनके प्रति वैश्विक स्तर पर सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि गांधी जयन्ती को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय गांधी जी सरल जीवन, उच्च आदर्शों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के कारण भारतीय के प्रिय बन गये थे। उनके आदर्श और जीवन शैली आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को अपने जीवन में गांधी को आत्मसात करना चाहिए।

वहीं, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रोमेश गुप्ता ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन एक दर्शन में स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा आदि सभी विषय शामिल हैं। समुदाय सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने गांधी जयंती मेले में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।