आर्य केन्द्रीय सभा ने दिल्ली नगर निगम को भेंट की 12000 फेस शिल्ड

आर्य केन्द्रीय सभा ने दिल्ली नगर निगम को भेंट की 12000 फेस शिल्ड

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य ने रविवार को दिल्ली की तीनों नगर निगम को कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए 12 हजार फेस शील्ड भेंट की। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह, दक्षिणी दिल्ली की महापौर सुनीता कांगड़ा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर अंजू और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश उपस्थित रहे।

जय प्रकाश ने बताया कि आर्य केन्द्रीय सभा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 5000 हजार फेस शील्ड और दक्षिणी व पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 3500-3500 हजार फेस शील्ड भेंट की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी की स्थिति में किसी भी प्रकार की मदद सराहनीय है, जब निगम को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा हो। ये सभी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए संसाधनों को बढ़ाने में मदद करेंगे और साथ ही फ्रंट लाइन योद्धाओं को और अधिक कुशलता से काम करने में सहायता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *