नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के बीच भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनके अंदर कानून का रत्तीभर भी खौफ नहीं रहा है। अपराध को अंजाम देने और लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए ये बदमाश नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसी की एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:- जब किडनी पीड़िता के घर केक लेकर पहुंची थाना मुखर्जी नगर पुलिस टीम
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पुलिस ने वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए नाबालिगों और हाईप्रोफाइल युवकों को प्रतिबंधित नशीले सामान बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर कम उम्र के बड़े घरों के नाबालिगों को नशे के सामानों की आपूर्ति कराने के लिए जोड़ रखा था।
गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय महिला राजौरी गार्डन में रहती है। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति विदेशों से सामान इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करता है। इनके पनवाड़ी के नाम से कई स्टोर हैं।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के निरंकारी कॉलोनी में कोरोना वॉरिर्यस मुख़र्जी नगर थाना पुलिस का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
पुलिस के हत्थे चढ़ी यह महिला नाबालिगों को महंगे और इंपोर्टेड नशे के सामान जैसे ई-सिगरेट वगैरह मुंहमांगे दामों पर उपलब्ध कराती थी। वह इनके बदले इन नाबालिगों से पेटीएम के जरिये मोटी रकम भी वसूलती थी। उत्तर-पश्चिम जिले की डीसीपी विजयंता आर्या ने बताया कि उनके पास एक नाबालिग लड़के की मां ने शिकायत दी थी। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए महिला को पकड़ लिया गया।