- एनजीओ ने आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में किया गलियों को सेनेटाइज

बुराड़ी, सत्यकतेन समाचार। कोरोना की रोकथाम और इससे बचाव के लिए दिल्ली के तमाम इलाके सेनेटाइज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एनजीओ ‘सेवा एक मिशन’ ने चंदन विहार क्षेत्र की आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में कॉलोनी की तमाम गलियों और घरों को सेनेटाइज किया। आरडब्ल्यूए और कॉलोनी वासियों ने एनजीओ की इस सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सेवा एक मिशन संस्था के प्रमुख सुमीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था ने लॉकडाउन के दौरान बुराड़ी की तमाम कॉलोनियों को सेनेटाइज करने का संकल्प लिया है। इसके तहत बुधवार को चंदन विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रुचि चौहान और हनी बरुआ के नेतृत्व में कॉलोनी की सभी गलियों में जाकर घर-घर को सेनेटाइज किया गया। साथ ही गलियों में खड़े वाहनों को भी सेनेटाइज कर लोगों को जागरुक किया। सेनेटाइज सेवा में सुरजीत सिंह, रमनदीप कालरा, दीपक मेहरा, युवा आप नेता धर्मेंद्र (धामू) और मीडिया कंसल्टेंट वरुण आर्य ने भी अपना सहयोग और योगदान दिया। लॉकडाउन खुलने तक सभी कॉलोनियों को पूर्णतया सेनेटाइज करने का लक्ष्य रखा गया है।