पाकिस्तानी 4 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

पाकिस्तानी 4 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

जूनागढ़: नागरिकता संशोधन कानून के देशभर में विरोध के बीच गुजरात के जूनागढ़ में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई है| जिसमें 3 हिन्दू और एक मुस्लिम शामिल है| जूनागढ़ में 43 मुस्लिम समेत 49 शरणार्तियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। केन्द्र सरकार द्वारा नागरिकता कानून में संशोधन के बाद देश के कई राज्यों में इसका विरोध किया जा रहा है। विरोध के बीच गुजरात में पिछले कई सालों से निवास कर रहे पाकिस्तानी शरणार्थियों को नागरिकता भी दी जा रही है।

गुजरात में करीब 10000 जितने पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी| जूनागढ़ में भारतीय नागरिकता के लिए 49 आवेदन किए गए हैं| जिसमें ज्यादातर विवाहित लोग शामिल हैं| 49 आवेदनों में 6 हिन्दू हैं और इसमें 3 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है| 43 मुस्लिम समुदाय के लोगों का आवेदन है, जिसमें से एक व्यक्ति को भारत की नागरिकता दी गई है| शेष आवेदनों का फिलहाल अध्ययन किया जा रहा है| गुजरात राज्य की करीब 500 किलोमीटर से अधिक सीमा पाकिस्तान से जुड़ी हुई है| जहां से कुछ समय पहले पाकिस्तानी नागरिक सामाजिक प्रसंगों पर गुजरात आवागमन करते थे|

हालांकि सीमा सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद गैरकानूनी रूप से आवागमन बंद हो गया| लेकिन सामाजिक रूप सेजुड़े सैंकड़ों लोग लोंग टर्म विजा प्राप्त गुजरात के कई शहरों में निवास कर रहे हैं| गुजरात के कच्छ, पाटन और बनासकांठा जिले की सीमा पाकिस्तान से जुड़ी हुई है| बंटवारे से पहले पाकिस्तान जब भारत का हिस्सा था, तब इस क्षेत्र के लोग सामाजिक संबंधों से जुड़े थे, जो आज भी बरकरार हैं| सीमा क्षेत्र के जानकार लोगों के मुताबिक आज भी गुजरात में सैंकड़ों पाकिस्तानी निवास कर रहे हैं और इन सभी को भारतीय नागरिकता मिलेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *