
नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित हिंदी भवन में गंतव्य संस्थान द्वारा 21वां स्त्री शक्ति सम्मान -2022 समारोह का आयोजन किया। गंतव्य संस्थान ने जिन महिलाओं ने समाजिक व राजनीतिक सेवा, शिक्षा सेवा,पी एच डी, एम बी ए, साहित्य लेखन व काव्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में, कला के क्षेत्र में (संगीत, चित्र कला, नृत्य वाद यन्त्र आदि कला) न्यायिक सेवा, विधी, रक्षा सेवा, चिकित्सा सेवा, अभियांत्रिकी, कृषि सेवा, बैंक- बीमा, राष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में व व्यवसायिक सेवा इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि इस बार देश भर से 445 प्रविष्टि प्राप्त हुई जिनमें से 31 महिलाओं व 5 संगठनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में मंगतराम सिंघल पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार, डॉ. अलका गुर्जर राष्ट्रीय सचिव भाजपा, डॉ. रिद्धिमा सेठ एसीपी दिल्ली पुलिस, सरोज तुली शिक्षिका, डॉ. अर्पण जैन अध्यक्ष राष्ट्रभाषा उन्नयन संस्थान, रीमा त्यागी महाऋषि दधीचि देहदान संस्थान, डॉ. प्रबोध राज चन्दोल सचिव पेड़ पंचायत, अमित गुप्ता सीईओ जेम माइंस उपस्थित रहे।