
सत्यकेतन समाचार, MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी भी निगम में एक बार फिर वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसी बीच आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर वार्ड 14 (Dhirpur Ward) में भाजपा प्रत्याशी नीलम बुद्धिराजा ने धीरपुर गांव में प्रचार पदयात्रा के दौरान गांव वासियों से आशीर्वाद लिया और उनकी समस्याओं को सुना।
यह भी पढ़ें :- DHIRPUR WARD : भाजपा प्रत्याशी नीलम बुद्धिराजा ने निकाली पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब
उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि एक बार विश्वास दिखाकर मुझे मौका दें, मैं गांव की हर समस्या का समाधान करुंगी। इसके साथ धीरपुर और निरंकारी में किसी को भी अपने काम करवाने के लिए आजादपुर या आदर्श नगर तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने वादा किया कि धीरपुर और निरंकारी कॉलोनी में ही अपना कार्यालय खोलेंगी और हमेशा क्षेत्रीय लोगों की बीच मौजूद रहेंगी।
आपको बता दें कि दिल्ली में 250 वार्डों पर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और रिजल्ट्स 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।