‘देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा’, कांग्रेस के वीडियो पर BJP का हमला, देखें

‘देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा’, कांग्रेस के वीडियो पर BJP का हमला, देखें

Northeast missing india map in Congress video: कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। कांग्रेस की इस वीडियो में भारत के नक्शे से नॉर्थ ईस्ट को हटाकर दिखाया गया है। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एजेंडा है।

दरअसल, कांग्रेस ने पीएम पर तंज कसने के लिए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो को एनीमेशन की मदद से बनाया गया है। इसमें राहुल गांधी और पीएम मोदी के बीच दीवार कर एक तस्वीर दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में भारत का नक्शा दिखाया गया है, जिसमें नॉर्थ ईस्ट का हिस्सा नहीं दिखाया गया। वीडियो के इस हिस्से को ही बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राहुत गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

अमित मालवीय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल वीडियो में कश्मीर के बाद अब पूरे नॉर्थ ईस्ट को भारत के नक्शे से काट दिया है। क्या राहुल गांधी ने चाइनीज के साथ यह समझौता किया है कि नॉर्थ ईस्ट को चीन को सौंप देंगे? भारत के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का अघोषित एजेंडा है। वह खतरनाक और कपटी हैं।

One thought on “‘देश के टुकड़े-टुकड़े करना राहुल गांधी का एजेंडा’, कांग्रेस के वीडियो पर BJP का हमला, देखें

Comments are closed.