पूर्वी निगम ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगाया मियावाकी सघन वन

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा गाजीपुर लैंडफिल साइट पर दूसरा मियावाकी सघन वन लगाया गया है। इस कार्य को से-अर्थ एवं से-ट्रीज के साथ सामुदायिक सामाजिक दायित्व के तहद बेकर ह्यूजस (जी. ई) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। मियावाकी तकनीक द्वारा स्थापित यह जंगल दो वर्ष में आत्म निर्भर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:- उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सिंघू बॉर्डर पर सफाई हेतु टीम की तैनात

बता दें कि सितंबर माह में गाजीपुर लैंडफिल के प्रवेश द्वार पर 450 वर्गमीटर के क्षेत्र में लगभग 1000 पौधे लगाए गये थे। और उसी तकनीक के आधार पर इस बार भी लैंडफिल के अंदर 1000 पौधे और लगाये जा रहे हैं। ये पौधे लैंडफिल से निकल रहे हानिकराक और दूषित हवा को साफ कर आस पास के वातावर्ण को स्वच्छ करने में मदद करेंगे।

इस बाबत मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मियावाकी एक जापानी वृक्षारोपण तकनीक है जो कि पर्यावरण विशेषज्ञ अकीरा मियावाकी की देन है। इसमें शहर के बीच छोटे जंगल विकसित किए जाते है। इस विशेष तकनीक के अन्तर्गत 40 से अधिक प्रकार के पौधे से लगाए जाते है। जिसमें तिंबर, औषादिय, फलदार, फूलदार और झाड़ीदार आदि पौधे शामिल हैं। विशेष तकनीक से लगाये जाने वाले यह पौधे दस गुना तेजी से बढ़कर तीस गुना घना जंगल तैयार करते है।

उन्होंने ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम गाजीपुर लैंडफिल साइट के सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण करने की दिशा में अनेक सकारात्मक कार्य का रहा है। स्वच्छता के संदेश और क्षेत्र के स्वच्छ रखने की मुहिम में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर सुन्दर चित्रकारी भी करवाई गई है।