Dhirpur Ward : भाजपा प्रत्याशी नीलम बुद्धिराजा ने निकाली पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब

सत्यकेतन समाचार, MCD Election 2022: दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी निगम में वापसी के लिए पूरे जोर-शोर से लोगों का दिल जीतने में लगी हुई है। इसी बीच आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के धीरपुर गांव वार्ड 14 (Dhirpur Ward) में भाजपा प्रत्याशी नीलम बुद्धिराजा ने मंगलवार को धीरपुर गांव और बुधवार को निरंकारी कॉलोनी में पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी नीलम बुद्धिराजा ने आप सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में 250 वार्डों पर नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और रिजल्ट्स 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।