उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा

नई दिल्ली, सत्यकेतन समाचार। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने उत्तरी दिल्ली निगम के खिलाफ गलत बयानबाजी व झूठे आरोपो के खिलाफ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा, आप पार्टी की प्रवक्ता आतिशी मार्लेना व सौरव भारद्वाज को कानूनी नोटिस भेजा।

छैल बिहारी गोस्वामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता गलत बयानबाजी कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहे है। जिसके मद्देनज़र उन्होंने इन सभी आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की फितरत रही है की आरोप लगाओं और भाग जाओं।